• Sat. Jul 27th, 2024

अरे ! ये क्या ? हरियाणा सरकार ने इतने सरकारी पदों को हमेशा के लिए ही समाप्त कर दिया ?

Byadmin

Sep 23, 2022
Spread the love

हरियाणा सरकार ने सरकारी विभागों में लगभग 13,642 पदों को समाप्त कर दिया है | राज्य सरकार ने इन पदों को अनावश्यक घोषित करते हुए इन्हें समाप्त कर दिया है| इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा है कि अब हरियाणा में नौकरियों की बरसात होगी और जल्द ही विभिन्न विभागों में लगभग 51 हजार नयी भर्तियां की जाएगी |
स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा पदों पर कैंची
हरियाणा में सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी खट्टर सरकार ने सरकारी विभागों, बोर्ड एवं निगमों में अनावश्यक पदों को समाप्त करना शुरू कर दिया है ताकि महत्वपूर्ण विभागों में आवश्यकता के आधार पर नए पद सृजित करते हुए उनमें ही नियुक्तियां की जा सके| सर्वाधिक 4,446 पद स्वास्थ्य विभाग के समाप्त किए गए हैं| उसके बाद लोकनिर्माण विभाग के 3,585 तथा स्वास्थ्य विभाग में 2,857 पद समाप्त किये गए है | वहीं, बिल्कुल घाटे का सौदा साबित हो रहें प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में लगभग आधे से अधिक 506 पदों को खत्म कर दिया गया है|
शिक्षा विभाग के पदों पर नहीं चली कैंची
शिक्षा विभाग के पदों में कटौती को लेकर लगातार विपक्ष की आलोचना झेल रही राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में किसी भी पद पर कैंची नहीं चलाई है| प्रदेश सरकार ने प्रारम्भिक शिक्षा के 90,765 और माध्यमिक शिक्षा के 62,928 पदों को बरकरार रखा है| परन्तु उच्चतर शिक्षा के 11,767 पदों में 148 पदों पर कैंची चलाई दी गई है |
अब 51 हजार पदों पर होगी नयी भर्ती
शीघ्र ही राज्य सरकार 51 हजार नई भर्तियां करने जा रही है| HSSC की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और इसके लिए प्रदेश में 3 व 4 नवंबर को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन किया जाएगा | जिन पदों पर भर्तियां होनी हैं उनमें ग्रुप सी के 32 हजार और ग्रुप डी के 19 हजार पद शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published.