• Sat. Oct 12th, 2024

हरियाणा में बीजेपी को झटका पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने पार्टी से इस्तीफा दिया, जाने पूरी खबर

Spread the love

हरियाणा में BJP को बड़ा झटका लगा है। पानीपत शहर से पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह आज कांग्रेस में शामिल होंगी। रोहिता का पूरा परिवार रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेगा। रोहिता रेवड़ी वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनीं गई थीं। और 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट काट दी गई। और इनकी जगह Parmod Kumar Vij को टिकट दी गई | इसके लिए वह तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिली थीं। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने की वजह से वह पार्टी से नाराज थीं। खासतौर से मनोहर लाल के प्रति उनकी नाराजगी ज्यादा ही थी। रोहिता के करीबियों के अनुसार, मनोहर लाल को रोहिता के पार्टी छोड़ने का आभास पहले ही हो गया था। सोमवार रात करीब पौने 12 बजे मनोहर लाल ने रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी को कॉल की थी। उन्होंने रोहिता से भी बात करते हुए क्षेत्र में कार्यक्रम कराने की बात कही थी। लेकिन

Leave a Reply

Your email address will not be published.