• Mon. Apr 29th, 2024

ICC T20 World Cup:-जानें अफ्रीका और भारत में कौन है अंक तालिका में ऊपर ।।

Spread the love

भारत के  विराट कोहली (64 नाबाद) और केएल राहुल (50) के अर्द्धशतकों के बाद गेंदबाजों के धैर्यवान प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को T20 विश्व कप 2022 के वर्षाबाधित सुपर-12 मैच में बंगलादेश को 5 रन से मात दी। भारत ने ग्रुप-2 में बंगलादेश के सामने 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बारिश के कारण घटाकर 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया।

बंगलादेश इसके जवाब में 145 रन ही बना सकी। बंगलादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास (60) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सात ओवर में 66 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया। बारिश के बाद खेल शुरू होते ही लिटन रनआउट हो गये और बंगलादेश के विकेटों की झड़ी लग गई। इसके बावजूद नूरुल हसन (19) और तस्कीन अहमद (12) ने सातवें विकेट के लिये 19 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी करके बंगलादेश को लक्ष्य के करीब पहुंचाया

अर्शदीप सिंह को लास्ट ओवर में भारत के लिये 20 रन बचाने थे। नूरुल ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका भी लगाया | लेकिन अर्शदीप ने संयम के साथ गेंदबाजी करते हुए बंगलादेश को 145 रन पर ही  रोक दिया। भारत ने चार मैचों में 6 अंकों के साथ ग्रुप-2 में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है, जबकि बंगलादेश तीसरे स्थान पर ही  बरकरार है।

 

भारत ने  ICC T20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में बुधवार को बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस पद्धति से पांच रन से हराया। भारत ने चार मैचों में 6 अंकों के साथ ग्रुप-2 में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है|

T20 World Cup Super 12 Points Table 2022 Group 1

टीममैचजीतहारकोई परिणाम नहींअंकनेट रनरेट
न्यूजीलैंड421152.233
इंग्लैंड421150.547
ऑस्ट्रेलिया42115-0.304
श्रीलंका4224-0.457
आयरलैंड (E)41213-1.544
अफगानिस्तान (E)4 222-0.718

T20 World Cup Super 12 Points Table 2022 Group 2

टीममैचजीतहारकोई परिणाम नहींअंकनेट रनरेट
भारत43160.730
दक्षिण अफ्रीका32 152.772
बांग्लादेश4224-1.276
ज़िम्बाब्वे (E)41213-0.313
पाकिस्तान31220.765
नीदरलैंड्स (E)4132-1.233

Leave a Reply

Your email address will not be published.